लाखों की गांजा तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार

बड़ी खबर

Update: 2023-03-03 12:59 GMT
मिर्जापुर। मिर्जापुर पुलिस ने 47 लाख के गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से 186 किलो गांजा व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है। जिससे तस्करी में शामिल अन्य अभियुक्तों का पकड़ा जा सके। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये गए अभियान में अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर से मिली सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अहरौरा ने पुलिस टीम के साथ कार में सवार 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसमें प्रह्लाद यादव उर्फ बुल्लू पुत्र पशुराम उर्फ परशुराम यादव निवासी चौधरना थाना अधीरा जनपद भभुआ बिहार, पिन्टू पासवान पुत्र लक्ष्मण पासवान निवासी चौघरना थाना अधौरा जनपद भभुआ बिहार को पकड़ा गया।
जिनके कब्जे से कार में 4 बोरी में रखा हुआ कुल 186.825 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 47 लाख बताया गया है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार को सीज किया गया। पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर सोनभद्र, मीरजापुर व आसपास के जनपदों में लाकर भंडारण कर आपूर्ति करते हैं। मांग एवं आवश्यकता के अनुसार जगह- जगह सप्लाई करते हैं। यह माल सोनभद्र में रखा गया था। मौका पाकर बिहार ले जाने के फिराक में थे। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में लगी है।
Tags:    

Similar News

-->