जर्जर बालकनी गिरने से 2 की मौत, वहीं से गुजर रही थी मुहर्रम जुलूस, कई लोग चपेट में आए

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-06-27 02:05 GMT

यूपी। इटौंजा इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मुहर्रम जुलूस के दौरान जर्जर बालकनी गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई.

नगर पार्षद असफ़ाक कहते हैं कि मुहर्रम का जुलूस एक ऐसे घर के पास से गुज़र रहा था, जहां खाना बांटा जा रहा था. बालकनी पर मौजूद लोग नीचे खड़े लोगों को खाना दे रहे थे. खाना लेने के लिए कुछ लोगों ने बालकनी को पकड़ा, जिससे बालकनी गिर गई और लोग उसके नीचे दब गए. डॉक्टरों ने दो लोगों अली और अरमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि आठ या नौ अन्य लोगों को अस्पताल भेजा गया. जिनका इलाज जारी है.

DCP नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि इटाउंजा पुलिस स्टेशन के इलाके में महोना में एक बालकनी गिरने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दोनों मुहर्रम के मौके पर बालकनी में खड़े होकर 'शरबत' बांट रहे थे, तभी ज़्यादा वज़न की वजह से बालकनी गिर गई. इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

वहीं, जुलूस में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि बालकनी से खाना-पीना बांटा जा रहा था. तभी बालकनी गिर गई और दो लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Tags:    

Similar News

null