शराब के ठेके के खिलाफ दो पंचायतों का हल्ला बोल

Update: 2026-07-23 11:41 GMT
Nadaun. नादौन। विकास खंड नादौन की नघूं पंचायत द्वारा साथ लगती कोटला चिल्लियां पंचायत में स्थित शराब के ठेके को बंद करने हेतु जो प्रस्ताव पारित कर एसडीएम नादौन निशांत शर्मा को भेजा। उस प्रस्ताव का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग हमीरपुर को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दिया है। गौर हो कि नघूं तथा कोटला चिल्लियां पंचायत के लोगों ने इस शराब के ठेके को बंद करने की
मांग उठाई है।


पारित प्रस्ताव में कहा गया था कि यह ठेका ग्रामीण क्षेत्र के अत्याधिक निकट है, जिससे स्थानीय लोगों विशेषकर महिलाओं, बच्चों तथा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की सामाजिक एवं सार्वजनिक असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं ठेके के संचालन से क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि ठेके के पीछे की ओर कुछ ही दूरी पर एक मंदिर भी है। इस कारण से लोगों को ठेके के संचालन पर असंतोष है। उन्होंने मांग की है कि इस स्थल पर ठेके का संचालन पूर्ण तौर पर बंद होना चाहिए।
Tags:    

Similar News