Dhunsar Forest में पकड़े दो वन काटू

Update: 2024-06-24 12:03 GMT
Bangana. बंगाणा. रामगढ़धार के ध्यूंसर जंगल में अवैध कटान करते हुए दो वन काटू धरे हैं। वन विभाग ने वन काटुओं से 40 से ज्यादा खैर के मोच्छे पकड़े हैं। एक ट्राला व दो बाइक पकड़े हैं।आधा दर्जन के करीब वन काटु फरार हो गए, लेकिन देा वन काटुओं को जनता के सहयोग से दबोच लिया। ट्राला व खैर के मोच्छों को जोल पुलिस चौकी में पहुंचाया है। ध्यूंसर जंगल में रविवार सुबह वन काटु सरेआम खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर टीम व पुलिस टीम ने दबिश दी और रंगे हाथों दबोच लिया।
आधा दर्जन के करीब लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
वन काटुओं से दो बाइकव एक ट्राला में लोड़ 40 से अधिक खैर के मोच्छे बरामद किए। मोच्छों की लंबाई आठ से 10 फीट है। बंगाणा उपमंडल में खैर के अवैध कटान की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। वन माफिया सरेआम अवैध कटान को अंजाम दे रहा है। अब वन विभाग के साथ-साथ स्थानीय जनता भी जंगलों के प्रहरी बनकर मैदान में कूद गई है। इससे पहले वन विभाग ने जनता के सहयोग से डोह में खैर के मोच्छे बरामद किए थे। वहीं अब ध्यूंसर जंगल में भी जनता के सहयोग से ही खैर के मोच्छे पकड़ में आए है। अगर ऐसे ही जनता व वन विभाग आपसी सहयोग जारी रखेगी तो जंगलों को काफी हद तक सुरक्षित रखा जा सकता है। रामगढ़ धार फॉरेस्ट बीट के डिप्टी रेंजर विकास कौशल ने कहा कि टीम द्वारा अवैध कटान करते दो वन काटुओं रज्जाक, अजय को पकड़ा है। इनके पास से एक ट्राला, दो बाइक व 40 खैर के मोच्छे बरामद किए गए हैं।
Tags:    

Similar News

-->