ट्रक का ब्रेक फेल, क्रैश बैरियर तोड़ा, हादसा टला

Update: 2026-04-06 11:52 GMT
Dhaliyara. ढलियारा। मुबारिकपुर-रानीताल एनएच-503 एक बार फिर हादसे की दहशत से दहल उठा, जब रविवार सुबह करीब 11:30 बजे ढलियारा के खतरनाक शिव मंदिर मोड़ पर ईंटों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, वरना यह हादसा भीषण तबाही में बदल सकता था। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक यूनियन देहरा की यह गाड़ी ईंटें लेकर देहरा की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रक राधास्वामी सत्संग घर के पास पहुंचा, उसके ब्रेक
जवाब देने लगे।


चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को पहले गियर में डालकर नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक पूरी तरह फेल हो गई और रफ्तार बेकाबू होती चली गई। तीखे मोड़ और तेज ढलान के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ता हुआ जा टकराया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस मोड़ पर लगे रोलर क्रैश बैरियर पहले से ही क्षतिग्रस्त हालत में हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन सुरक्षा इंतजामों को तुरंत दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में जानलेवा हादसों से बचा जा सके।
Tags:    

Similar News