Hamirpur. हमीरपुर। भोरंज उपमंंडल के तहत पडऩे वाले नए बूथ केंद्र जाड़ में लोगों को खराब सडक़ मार्ग के चलते खासा परेशान होना पड़ा। क्योंकि सडक़ मार्ग कच्चा होने के चलते बूथ केंद्र के बाहर कीचड़ ही कीचड़ फैला हुआ था। ऐसे में मतदान करने पहुंच रहे लोगों को बूथ केंद्र तक पहुंचने में खासी दिक्कतें झेलनी पड़े। यहां पर मनोह उप्परला गांव के वार्ड तीन और वार्ड चार का बूथ केंद्र प्राइमरी स्कूल चाड़ में बनाया गया था। ऐसे में तीन और चार वार्ड के लोगों को डेढ़ किलोमीटर का सफर तय करेक बूथ केंद्र तक पहुंचना पड़ा। बारिश के चलते बूथ केंद्र के बाहर कीचड़ ही कीचड़ फैल गया था। इसके चलते बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं को बूथ केंद्र तक पहुंचना काफी कठिन हो गया था। ग्रामीण भी नए बूथ केंद्र को लेकर काफी निराश दिखे। ग्रामीणों का कहना था कि वह इससे पहले सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनोह में ही मतदान करते थे, जोकि नए बूथ केंद्र से 300-400 मीटर नजदीक था। खराब मौसम के चलते लोगों को दिन भर कीचड़ के चलते खासा परेशान होना पड़ा।