ट्रिपल मर्डर: हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के चार सदस्यों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, देखें वीडियो

Update: 2021-08-27 12:17 GMT

रोहतक:- हरियाणा के जिला रोहतक की विजय नगर कॉलोनी के एक मकान में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों में दो महिला व एक पुरुष है जिनका आपसी रिश्ता पति-पत्नी व सास का था। वहीं मृतक की 17 वर्षीय बेटी को भी गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया।

मृतकों की पहचान विजय नगर कॉलोनी की बाग वाली गली निवासी प्रदीप, बबली व रोशनी के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।


Tags:    

Similar News