IAS रोहिणी और IPS रूपा का ट्रांसफर आदेश जारी, निजी तस्वीर वायरल करने पर चर्चा में थी दोनों

ब्रेकिंग

Update: 2023-02-21 08:55 GMT

कर्नाटक। कर्नाटक में दो महिला नौकरशाहों आईपीएस डी रूपा और आईएएस अफसर रोहिणी सिंधुरी के बीच चल रहे विवाद के दौरान अब दोनों के तबादले की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक अगले आदेशों तक आईपीएस डी रूपा और आईएएस अफसर रोहिणी सिंधुरी तबादला कर दिया गया है. हालांकि अभी दोनों को कहीं भी तैनाती नहीं मिली है. वहीं आईपीएस रूपा के पति आईएएस अधिकारी मुनीश मौदगिल का भी तबादला कर दिया गया है.

बता दें कि बीते रविवार को जब डी रूपा ने रोहिणी सिंधुरी की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं उसके बाद लोग काफी हैरान हुआ. रूपा ने तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया कि सिंधुरी ने तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी निजी तस्वीरें खुद भेजी थीं. रूपा ने सिंधुरी पर 19 आरोप लगाए. तो दूसरी तरफ सिंधुरी ने बीते रविवार को बयान जारी कर कहा कि रूपा उन्हें बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रही हैं.



Tags:    

Similar News