वीकेंड पर कालका-शिमला ट्रैक पर ट्रेनें पैक

Update: 2026-05-17 10:41 GMT
Shimla. शिमला। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर शनिवार को सभी ट्रेनें पैक होकर कालका से शिमला पहुंचीं। इन दिनों शिमला में पर्यटकों की चहल पहल देखने को मिल रही है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं और जहां के मौसम का आनंद उठा रहे हैं। कालका से शिमला आने वाली ट्रेनों में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। शनिवार और रविवार को चलने वाली
अधिकतर
ट्रेनें पूरी तरह पैक हैं। कालका से शिमला आने वाली और शिमला से कालका जाने वाली दोनों तरफ की ट्रेनें पैक रही। इसके साथ ही शनिवार को पूरा दिन ही शिमला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चहल-पहल देखने को मिली।

शिमला से कालका जाने वाले यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। वहीं शिमला आने वाले शिमला घूमने के लिए उत्साहित नजर आए। शुरूआत में बढ़ी यात्रियों की सुख्या को देखते हुए रेलवे विभाग ने समर स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को राहत मिली है। इन दिनों छह ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। लगभग सभी ट्रेनें पैक होकर शिमला पहुंच रही है। वीकेंड पर ट्रेनों में काफी भीड़ है। ट्रेनों का किराया कम होने से अधिकतर लोग रेल मार्ग के माध्यम से शिमला आने को प्राथमिकता देते हैं। ज्यादातर सैलानी रेल मार्ग के माध्यम से शिमला की वादियों का आनंद लेते हुए शिमला पहंचना पसंद करते हैं। रेल में सफर आरामदायक होने के साथ यादगार भी होता है। रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के प्रधान संदीप वर्मा ने बताया कि अब शिमला में पर्यटकों भीड़ देखने को मिल रही है, कालका से ट्रेनें पैक होकर शिमला पहंच रही है। पर्यटकों की संख्या बढऩे से पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है और आगे भी अच्दे कारोबार की उम्मीद है।
Tags:    

Similar News