बंजार से जिभी तक जाम, सैलानी खफा

Update: 2026-06-22 10:14 GMT
Kullu. कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण, बंजार और मनाली में ट्रैफिक जाम ने सैलानियों और स्थानीस लोगों को परेशान कर दिया है। इस सडक़ों पर घंटों तक जाम में गाडिय़ां फंसी रही। औट-बंजार-लुहरी नेशनल हाईं-वे-305 में बंजार से जिभी तक ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के दावे वर्षों से खोखले साबित हो रहे हैं। फलस्वरूप लगातार बढ़ती ट्रैफिक के चलते बंजार में ट्रैफिक जाम लगना आम बात हो गई है। बंजार से जिभी तक इन दिनों भयंकर
ट्रैफिक जाम लग रहा है।


कई घंटों तक पर्यटक और बंजार और आनी, रामपुर जाने वाले वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था न होने और बंजार से जिभी तक एनएच-305 पर इन दिनों ट्रैफिक जाम लग रहा है। पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है। लेकिन इसके साथ-साथ ट्रैफिक जाम विकराल हो रहा है। जानकारी के अनुसार इस मार्ग ट्रैफिक कंट्रोल के लिए कुछेक पुलिस, होमगार्ड कर्मी तैनात किए हैं। लेकिन भयंकरण रूप से हर दिन लग रहा ट्रैफिक जाम को बहाल करने में उन्हें भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। रविवार को बंजार से जिभी तक भंयकर तरीक से ट्रैफिक जाम लगा।
Tags:    

Similar News