तेज बारिश और आंधी से खड्डें उफान पर, टेंट उड़े

Update: 2026-06-01 11:06 GMT
Daulatpur Chowk. दौलतपुर चौक। शनिवार सुबह हुई तेज बारिश ने क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर खड्डों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दौलतपुर चौक-गगरेट सडक़ मार्ग पर दियोली कॉज-वे के ऊपर पानी का तेज बहाव होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और कई वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। चलेट कॉज वे और डंगोह खड्ड भी बारिश के कारण उफान पर रही। कॉज-वे पर पानी का बहाव बढऩे से राहगीरों और वाहन चालकों को जोखिम उठाने की बजाय पानी कम होने का
इंतजार करना पड़ा।


इसी दौरान दियोली में एक बाइकर पानी के तेज बहाव में फंस गया, जिसे स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। उधर भद्रकाली क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी के कारण प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए अस्थायी पोलिंग बूथों के टेंट उड़ गए। अचानक मौसम खराब होने से वहां कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई और प्रत्याशियों के समर्थकों को सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। बारिश के कारण कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। हालांकि मौसम साफ होने के बाद हालात सामान्य होने लगे, लेकिन दिनभर बारिश और तेज बहाव ने लोगों को सतर्क रहने के लिए मजबूर कर दिया।
Tags:    

Similar News