HPU में कल का दिन बेहद अहम

Update: 2024-10-05 11:14 GMT
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में ईसी और कोर्ट सदस्य के चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ा मुकाबला होगा। सुबह दस बजे से ही वोट डालने का सिलसिला शुरू हो जाएगा जो कि दोपहर तक चलेगा। उसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और शाम तक चुनाव के नतीजे भी साफ हो जाएंगे। विश्वविद्यालय में इस बार 5 उ ाीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस और माकपा समर्थित दल ने एकजूट होकर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा समर्थित और आजाद उ ाीदवार भी इस बार मैदान में हैं। केवल दो प्रत्याशियों को छोडक़र इस बार चुनाव लडऩे
वाले कैंडिटेड नए हैं।


ईसी सदस्य के लिए मुकाबला तिकोना होगा जबकि कोर्ट सदस्य के पद के लिए सीधी टक्कर होगी। इसमें कोर्ट सदस्य पद के लिए भाजपा समर्थित कर्मचारी गुट ने सुरेश कुमार वर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस और माकपा ने गठबंधन कर देवेंद्र कुमार चालक को उमीदवार बनाया हैै। ईसी सदस्य पद के लिए कांग्रेस और माकपा समर्थित गुट ने सुनील दत्त को उ मीदवार बनाया है। भाजपा समर्थित गुट ने प्रेमराज को मैदान में उतारा है। इसके अलावा इस पद पर मोहनलाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। विवि के गैर शिक्षक श्रेणी के कर्मचारियों में से ईसी और कोर्ट सदस्य चुनने के लिए हो रहे चुनाव में 824 कर्मचारी मतदाता हैं।
Tags:    

Similar News

-->