भारत
OMG! हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला, कागज के लिए बुलाया घर, फिर जो हुआ...
jantaserishta.com
5 Oct 2024 2:52 PM IST

x
अश्लील वीडियो बनाया.
गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक महिला और उसके तीन साथियों द्वारा मेरठ निवासी सिक्योरटी एजेंसी संचालक को हनी ट्रैप में फंसाने और 48 हजार रुपए लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
मेरठ के दिल्ली रोड निवासी एक व्यक्ति निजी सिक्योरटी एजेंसी का संचालन करते है। उन्होने बताया कि कई दिन पहले नौकरी की गुहार लेकर एक महिला आई थी। उसने अपना नाम आरती निवासी मोदीनगर बताया। नौकरी के लिए आधार कार्ड और अन्य कागज मांगने पर उसने घर आकर लेने की बात कही। आरोप है कि जब वह एक अक्टूबर को निवाड़ी रोड स्थित महिला के घर पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद तीन लोगों ने बंधक बनाकर उनका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने पीड़ित की जेब में रखे 49 हजार रुपए भी लूट लिए।
आरोपियों के चंगुल से छूटकर आरोपी मोदीनगर थाने पहुंचा और थानाप्रभारी को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने पैसे देने के बहाने आरोपियों को अपने पास बुलाया और तीन आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि एक साल पहले इस तरह एक व्यक्ति को फंसाया था। पुलिस के मुताबिक महिला के पति के मौत हो चुकी है। इसके बाद वह मोदीनगर में रह रही है। मोदीनगर के एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बतया कि सिक्योरटी एजेंसी संचालक को हनीट्रैप में फंसाने वाली आरती निवासी निवाड़ी रोड मोदीनगर और मेहराज चौधरी, वसी मोहम्मद निवासी गांव रसूलपुर धौलड़ी जिला मेरठ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह हजार रुपए बरामद किए है। मुख्य आरोपी युसूफ निवासी धौलडी फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीम दबिश दे रही हैं।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसहनी ट्रैपGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceHoney Trap
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





