Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग 3 अक्टूबर 2024

Update: 2024-10-03 00:39 GMT

आज 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। हिंदू धर्म में इस दिन से ही शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होते हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा की जाती है।

03 अक्टूबर, गुरुवार, शक संवत् 11 आश्विन (सौर) 1946, पंजाब पंचांग 18 आश्विन मास प्रविष्टे 2081, इस्लाम 29 रबी-उल-सानी सन् 1446, विक्रमी संवत् आश्विन शुक्ल प्रतिपदा रात्रि 02.59 मिनट तक पश्चात द्वितीया तिथि। चंद्रमा कन्या राशि में रात्रि 05.06 मिनट तक उपरांत तुला राशि में। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। शरद् ऋतु। दोपहर 01. 30 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक राहुकालम्। शारदीय नवरात्र आरंभ। घटस्थापन। महाराजा अग्रसेन जयंती।

सूर्योदय- 06:14 ए एम

सूर्यास्त- 06:04 पी एम

चन्द्रोदय- 06:31 ए एम

चन्द्रास्त- 06:19 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त-

प्रातः सन्ध्या - 05:01 ए एम से 06:14 ए एम

अभिजित मुहूर्त-11:45 ए एम से 12:33 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:07 पी एम से 02:54 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:04 पी एम से 06:28 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 06:04 पी एम से 07:17 पी एम

अमृत काल- 08:45 ए एम से 10:33 ए एम

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- 01:38 पी एम से 03:06 पी एम

यमगण्ड- 06:14 ए एम से 07:43 ए एम

आडल योग- 03:32 पी एम से 06:15 ए एम, अक्टूबर 04

दुर्मुहूर्त- 10:11 ए एम से 10:58 ए एम

गुलिक काल- 09:12 ए एम से 10:40 ए एम

Tags:    

Similar News

-->