आज का राशिफल, 26 अगस्त 2023

Update: 2023-08-26 00:27 GMT

​ आज मेष राशि के जातकों को परिवार में खुशी मिलेगी, फैसला गंभीरता से लें

मेष राशि से आज नवम भाव में चंद्रमा का संचार होगा ऐसे में मेष राशि के जातकों को आज पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। धर्म कर्म के प्रति भी आज इनमें रुझान बना रहेगा। लेकिन आपके मन में कुछ अनहोनी होने का भय बना रह सकता है। आज आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो सफल और लाभदायक रहेगी। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिल सकती है। वैसे आज आपके लिए सलाह है कि दूसरों की बातों में आकर आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें।

आज भाग्य 95% तक मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और पीपल को दूध मिश्रित जल अर्पित करें।

​वृषभ राशि वालों को आज मानसिक तनाव मिलेगा

आज वृषभ राशि के जातकों को नौकरी में कोई जिम्मेदारी दी सकती है जिसकी वजह से इनकी चिंता बनी रह सकती है। आज आपकी राशि से अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर होना मानसिक परेशानी देगा और किसी पारिवारिक समस्या को लेकर आप घर के वरिष्ठ सदस्य से चर्चा विचार करेंगे। आपको आज खानपान पर भी ध्यान देना होगा, सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ अथवा कोई अन्य सहयोग प्राप्त हो सकती है। यात्रा का भी आज संयोग बनता दिख रहा है।

आज भाग्य 77% आपके वृषभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। बजरंगबली की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

​मिथुन राशि के लिए आज उत्साहवर्धक और सुखद रहेगा दिन

मिथुन राशि पर आज चंद्रमा की सीधी दृष्टि रहेगी ऐसे में आज शनिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों को लिए उत्साहवर्धक और सुखद होगा। आज इनके कई अटके काम बनेंगे लेकिन प्लानिंग के साथ काम करें तो यह विशेष रूप से फलदायी होगा। नौकरी में आज आपको अपनी मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा। सहयोगियों और सहकर्मियों से आपको पूरा सहयोग मिेलेगा। कोई काम अगर साझेदारी में कर रहे हैं तो साझेदारों से सहयोग मिलेगा, आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। शाम के समय आज यात्रा का संयोग बनेगा, मानसिक शांति की तलाश में मंदिर और देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

आज भाग्य 92% तक मिथुन राशि वालों के पक्ष में रहेगा, शनि स्तोत्र का पाठ करें। गुरुजन और वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद लें।

​आज कर्क राशि वालों का दिन होगा उलझन वाला

आज कर्क राशि के जातक मानसिक उलझन में रह सकते हैं। राशि स्वामी चंद्रमा के आज छठे भाव में होने से इन्हें आज जोखिम वाले काम से बचना होगा। विरोधी भी आज आपके सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। आपको आज भाई-बहनों से मेलजोल बनाकर रखना होगा इनकी मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम बन सकता है। जीवनसाथी की नाराजगी का भी आज आपको सामना करना पड सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

आज भाग्य 67% तक कर्क राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करना प्रतिकूल ग्रह दशा को दूर करेगा।

​सिंह राशि वालों को आज अनुभव का लाभ मिलेगा, लापरवाही से बचें

आज सिंह राशि के जातकों को कामकाज में सावधानी बरती होगी। आपकी लापरवाही का आपके प्रतिद्वंदी लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होने से आपको शिक्षा और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज अपने अनुभव का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। आज आप निकट या दूर की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। लंबे समय से उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। आज किसी मित्र अथवा सगे संबंधी से आपकी मुलाकात हो सकती है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।

आज भाग्य 88% तक सिंह राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

​कन्या राशि वाले आज सुख साधनों पर खर्च करेंगे

कन्या राशि के जातक आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इन्हें आज समाज में सम्मान और पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आप धार्मिक आयोजनों में कुछ धन खर्च करेंगे। बिजनस में आज आप कुछ नया प्लान कर सकते हैं जिसका आपको दूरगामी लाभ मिेलेगा। भूमि अथवा भवन खरीदने के लिए आप प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको इस संदर्भ में सफलता मिल सकती है। सुख साधनों और घर के साज श्रृंगार पर आपका आज फोकस रह सकता है जिस पर आपका धन भी आज खर्च होगा। बच्चों से आपको सहयोग और खुशी मिेलेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष के सदस्यों से आज उधार लेनदेन से आपको बचना चाहिए।

आज भाग्य 79% तक कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

​तुला राशि के जातक आज तारीफ पाएंगे

आज का दिन तुला राशि के जातको के प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला होगा। आज इनकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से होगी जो आपकी तारीफ भी करेंगे और आपकी योग्यता एवं कार्यकुशलता को समझेंगे। परिवार में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा लेकिन लव लाइफ में प्रेमी की चाहतों को बातों को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। शाम का समय आज आपका रोमांचक बीतेगा, योजना के अनुसार काम पूरा होने से आप प्रसन्न होंगे और मनोरंजक पल बिताएंगे। आज रुचिकर खानपान का भी आयोजन हो सकता है।

आज भाग्य 79% तक तुला राशि वालों के पक्ष में होगा। माता से आशीर्वाद लें और गौ माता को चारा खिलाएं।

​वृश्चिक राशि राशि वालों की आय संपत्ति में आज वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज नौकरी व्यवसाय में किए गए प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। रुपये पैसों के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप गैर जरूरी खर्चों पर आज नियंत्रण रख पाएंगे। पिता और पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। भाई बहनों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में सौम्यता और मधुरता बनाकर रखें इससे आपको लाभ मिलेगा। बचत योजनाओं में निवेश करेंगे तो इससे आपकी आय और धन में वृद्धि होगी।

आज भाग्य 73% तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

​धनु राशि वालों की कमाई में आज वृद्धि होगी

आज धनु राशि के जातक लोगों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। वाणी और व्यवहार कुशलता से आज आपकी छवि भी अच्छी बनेगी और आपके परिचय का दायरा बढेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप शॉपिंग अथवा यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। कारोबार में आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आपकी प्लानिंग और कार्यकुशलता का लाभ आपको आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में होगा। छात्र आज शिक्षा और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका सम्मान बढेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे।

​मकर राशि वालों के रुके काम बनेंगे

मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपकी राशि से आज व्यय स्थान में चंद्रमा का संचार आपके खर्चों को बढाने वाला रहेगा लेकिन आपके पुराने रुके हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। परिवार में अगर कोई तनाव चल रहा है तो वह खत्म हो जाएगा। घर के बड़े सदस्यों से आज आपको पूरा सहयोग मिेलेगा। बच्चों की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता बनी रह सकती है। विरोधी आज आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए आपको आज अपने काम में बहुत ही सतर्क रहना चाहिए।

आज भाग्य 69% तक मकर राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें इससे आज ग्रहों की प्रतिकूलता से राहत मिलेगी।

​कुंभ राशि वाले लाभ से आनंदित होंगे

आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि इन्हे कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ और नया प्रभार मिल सकता है। अगर कोई पुरानी समस्या आपको परेशान कर रही थी तो वह खत्म हो जाएगी। लेकिन आज स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी से मतभेद होने की आशंका है इसलिए बात व्यवहार बहुत ही संयमित रखें। बिजनस में आज तेजी रहने से मन उत्साहित रहेगा। कोई चाहत पूरी होने से मन प्रसन्न होगा। पार्टी और उत्सव में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 92% तक कुंभ राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। पीपल और शनिदेव की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान दें।

​आज मीन राशि वालों की कोई बड़ी चाहत पूरी होगी

मीन राशि के जातक आज परिवार में पिता से लाभ और सहयोग पा सकते हैं। आपकी किसी योजना को सफल बनाने में परिवार और पिता का योगदान रह सकता है। वैवाहिक जीवन में आज सुख और आनंद मिलेगा। बच्चों की सफलता और व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला रहेगा, बजट का ध्यान रखते हुए धन खर्च करें। धर्म कर्म के कार्य में आज आप शामिल हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का संयोग भी बनता दिख रहा है।

आज भाग्य 70% तक मीन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। सूर्य देव को जल अर्घ्य दें।

Tags:    

Similar News

-->