डलहौजी में नशे के सौदगारों पर कसो शिकंजा

Update: 2025-03-24 12:05 GMT
Dalhousie. डलहौजी। डलहौजी विकास समूह ने चिट्टे नशे के कारोबार में संलिप्त व सेवन करने वालों को नगर परिषद की ओर से प्रदत्त मूलभूत सुविधाओं पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस आशय की मांग को लेकर नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया को ज्ञापन भी सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सौरभ सोनी, कमलेश प्लाह, कस्तूरी लाल, नवीन शर्मा, रजत प्लाह और संजीव मल्होत्रा ने कहा कि समाज नशे विशेषकर चिट्टे की बढ़ती प्रवृृत्ति पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने मांग उठाई है कि डलहौजी नगर परिषद एक प्रस्ताव पारित करे।


जिसके तहत जो लोग चिट्टा जैसे नशे के व्यापार में संलिप्त हैं या सेवन करते हैं, उन्हें नगर परिषद से मिलने वाली एनओसी, प्रमाण पत्र और अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि युवा पीढ़ी को इस खतरनाक जाल से बचाने के लिए पूरे समाज को एकजुट होकर कदम उठाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि अभी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाली पीढिय़ों पर इसका भयावह असर पड़ेगा। उधर, नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया ने समाजसेवी संस्था के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुददे पर नगर परिषद की बैठक में गंभीरता से चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News