भारत

मौत का LIVE वीडियो, अचानक युवक डंपर के सामने कूदा

jantaserishta.com
24 March 2025 2:34 PM IST
मौत का LIVE वीडियो, अचानक युवक डंपर के सामने कूदा
x
वीडियो हुआ वायरल.
नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. औद्योगिक क्षेत्र में एक नशे में धुत युवक ने डंपर के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. इस घटना का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक सड़क के किनारे बैठा हुआ था. इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक डंपर को देखकर वह अचानक उठा और डंपर के पहियों के नीचे कूद गया. हादसे में युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की भयावहता वीडियो में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है.
इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा, "युवक शराब के नशे में था. आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है ताकि उसकी पहचान की जा सके." पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
इस घटना ने स्थानीय लोगों में सनसनी फैला दी है. औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग इस बात से हैरान हैं कि युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या युवक ने यह कदम किसी मानसिक तनाव या अन्य वजह से उठाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story