Nalagarh. नालागढ़। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने दभोटा पंचायत के नसराली माजरी और भांगला गांवों के लिए लगभग 1 करोड़ 30 लाख 40 हजार रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना का लोकार्पण कर इसे जनसेवा को समर्पित किया। इस योजना के शुरू होने से तीनों गांवों के लोगों को नियमित एवं बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने का जो वादा किया था उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव पेयजल या सिंचाई सुविधा से वंचित न रहे। योजना के तहत नसराली में एक लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण टैंक तथा माजरी क्षेत्र के लिए 40 हजार लीटर क्षमता का भंडारण टैंक बनाया गया है।
इससे नसराली माजरी और भांगला गांवों की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है और क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता देशराज, सहायक अभियंता भुवनेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता मेवा सिंह, पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, प्रधान राम कुमार शर्मा, उपप्रधान सुशील कुमार, बीडीसी सदस्य कुलविंदर कौर, पूर्व जिला परिषद सदस्य उजागर सिंह चौधरी, वार्ड सदस्य मीना कुमारी, गुरविंदर सिंह देशराज शालिनी देवी, कमलजीत अमरजीत परविंदर सिंह, संतोष कुमार, कमलेश कुमारी, मोहन लाल, ढूनिया राम, जसवंत सिंह, पम्मा गुरदीप सिंह, दीपी पूर्व वार्ड सदस्य, दलेर सिंह, लंबरदार बलजीत सिंह, जीत राम, धर्म पाल और दिनेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।