मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Update: 2026-08-01 10:01 GMT
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय को एक धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। ई-मेल में 15 अगस्त के आसपास हिमाचल के कुछ स्कूलों और सेना से जुड़े स्थानों पर बम धमाके की धमकी दी गई है। वहीं, सोलन जिला ई-मेल मिलने की सबसे पहले नगर निगम सोलन कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल नगर निगम भवन को एहतियात के तौर पर खाली कराकर पूरे परिसर की
गहन तलाशी ली।

इसी बीच कसौली के एसडीएम कार्यालय और डगशाई पब्लिक स्कूल को भी इसी प्रकार के धमकी भरे ई-मेल मिलने की सूचना सामने आई। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ई-मेल भेजने वाले के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है। यह ई-मेल 29 जुलाई को भेजी गई थी। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजधानी शिमला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
Tags:    

Similar News