पार्क में हड़कंप, दिखा ऐसा नजारा...

फैली सनसनी.

Update: 2025-08-25 02:45 GMT
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क इलाके में रविवार रात एक 20 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मदनपुर खादर जेजे कॉलोनी निवासी तरुण उर्फ ​​बबली जाट के रूप में हुई है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन पर रात करीब 10.25 बजे घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई. कॉलर, नेहरू प्लेस निवासी 25 वर्षीय भोला ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर जांच अधिकारी ने शव को एक पेड़ से लटका हुआ पाया, जबकि मृतक के परिवार के सदस्य पहले से ही वहां मौजूद थे.
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तरुण रविवार शाम करीब 5 बजे अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. देर शाम उसका शव पार्क में मिला. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे पार्क में पहुंचे तो एक युवक का शव लटका मिला. जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
Tags:    

Similar News