हमीरपुर। जिला भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ गांधी चौक पर नारेबाजी की। इस दौरान कहा गया कि एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश का शर्मसार किया है। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ भी नारे लगाए गए। कहा गया कि तीन आरोपी रोहडू में छिपे हुए थे तथा प्रदेश सरकार उनको संरक्षण दे रही थी। जब दिल्ली की पुलिस उनको पकडऩे के लिए आती है तो पुलिस को रोका जाता है। सरकार यदि ऐसे मसलों पर पड़ेगी तो प्रदेश का विकास कैसे होगा। गांधी चौक पर एकत्रित हुए भाजयुमो कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रदेश सरकार को हिमाचल की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने की तरफ ध्यान देना चाहिए।
यदि सरकार ऐसे मसलों में उलझी रहेगी, तो प्रदेश कैसे मजबूत होगा। प्रदेश सरकार को ऐसे लोगों को स्पोट नहीं करना चाहिए जो प्रदेश का शर्मासार कर रहे हैं। जिला भाजयुमो के शहरी इकाई महामंत्री तेन सिंह ने कहा कि एआई समिट में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की हरकत ने देश का शर्मसार किया है। प्रदेश सरकार ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है, जो सही नहीं है। प्रदेश सरकार का हिमाचल की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहिए न की अन्य मसलों में पडऩा चाहिए।