खौफनाक: लापता था शख्स, हुआ ऐसा खुलासा किसी को नहीं हो रहा भरोसा

जानें पूरा मामला।

Update: 2022-08-12 08:10 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में लापता शख्स की उसी के घर से लाश मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने बेडरूम में ही अपने पति की लाश दफन कर दी थी। मामला तब सामने आया जब घर से बदबू आने लगी जिसके बाद मृतक के भाई ने पुलिस से शिकायत की। महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके पति ने आत्महत्या की है। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि वो डर गई जिसके बाद उसने शव को घर में दफना दिया। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक गड़िया रंगीन थाना इलाके के खमरिया गांव निवासी गोविंद सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपनी पत्नी शिल्पी और तीन बच्चों के साथ रहते था। मृतक की पत्नी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि सात अगस्त को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसके पति ने कथित तौर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
पुलिस के मुताबिक घर से बदबू आने की शिकायत मिलने के बाद जांच टीम मौके पर पहुंची और मृतक का शव बरामद किया। पूछताछ के दौरान गोविंद की पत्नी ने कहा कि उसके पति ने झगड़े के बाद 7 अगस्त को फांसी लगा ली थी। डर की वजह से उसने शव को कमरे में दफना दिया और उसपर संदूक रख दिया। मृतक की पत्नी के मुताबिक उसके बच्चों को अपने पिता की मृत्यु के बारे में पता नहीं था।
इस मामले को लेकर एसएसपी एस आनंद ने कहा- हमें महिला के बयान पर विश्वास नहीं हुआ और हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनकी 6 साल की सबसे बड़ी बेटी ने पुलिस को बताया है कि उसने अपने पिता को रात में उसकी मां के साथ झगड़ा करते देखा था। पुलिस के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि शव को दफनाने में किसी ने महिला की मदद की थी। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->