विधायक ने देखा उडग़ोस-चंकुट नाले पर बन रहा पुल

Update: 2026-06-18 12:14 GMT
Keylong. केलांग। जिला लाहुल-स्पीति की मयाड़ घाटी का दौरा कर धोनधल तथा करपट नालाए, चंगुट नाला एवं उडग़ोस नाले में निर्माणधीन पुल के कार्य का विधायक अनुराधा राणा ने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पानी बढऩे के कारण धोनधल नाला बाधित हो गया था जिसे तत्काल बहाल लोक निर्माण विभाग द्वारा कर लिया गया था और वर्तमान में भी यातयात पूर्ण रूप से सभी प्रकार के वाहनों एवं बस के लिए भी बहाल है । चंगुट एवं उडग़ोस नाले में पुल लगभग तैयार है और एक से दो दिन के भीतर लॉन्च हो जाएंगे, परंतु धोनधल नाले में अवेटमेंट क्षतिग्रस्त होने के कारण
वैकल्पिक स्थान
पर अब पुल लॉन्च किया जाएगा। जिसका कार्य आरंभ हो गया है और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश विभाग को दिए गए है। इसके अतिरिक्त विभिन्न नालों जैसे भींगी नाला, तमलू नाले आदि में कल्वर्ट के कार्य तथा करपट गांव में करवाए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्य का भी जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने, गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न करने और कार्यों की निरंतर प्रगति समीक्षा करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आदरणीय आमजनों से समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निदान हेतु उचित दिशा निर्देश प्रशासन एवं संबंधित विभागों को दिए गए स आमजन की समस्याओं के निदान हेतु हम निरंतर प्रयासरत हैं और हमेशा रहेंगे।
Tags:    

Similar News