15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियों का सफर होगा खत्म, नहीं होगा दोबारा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली। 15 साल पुरानी सभी सरकारी गाड़ियों का सफर ख़त्म होगा। इस संबंध में ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. केंद्र और राज्य सरकार,सभी निगम और कॉर्पोरेशन के 15 साल पुराने वाहनों का दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा। 1 अप्रैल 2023 से नियम लागू होगा।
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.