Kullu. कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहुल-स्पीति में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सडक़ें अवरूद्ध हो गई हैं। नदी-नालों का पानी उफान पर है। कुल्लू जिला में 7 और लाहुल-स्पीति जिला में 24 सडक़ें बंद हो गई हैं। जाहलमा नाले में आई बाढ़ से पूरी तरह से क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। जान जोखिम में डालकर लोग नाला पार कर रहे हैं।

लगातार बारिश के बीच बीआरओ को मार्ग ठीक करना बड़ी चुनौती बन गया है। इसके अलावा अन्य कई सहायक नाले भी उफान पर होने के चलते सडक़ें बंद हो गई है। इसके अलावा कुल्लू और लाहुल-स्पीति जिला में भारी बारिश से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से 149 के करीब ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। लिहाजा, बारिश ने दोनों जिलों का जनजवीन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कुल्लू से मोहर सिंह पुजारी की रिपोर्ट।
Tags: