Market. मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के बाद पत्रकारवार्ता में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले तो चुनावों को टालने का हरसंभव प्रयास किया और अब जब परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए, तो वे जीते हुए जनप्रतिनिधियों को शपथ लेने से रोक रहे हैं, जो पूरी तरह से लोकतंत्र के खिलाफ और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार दबाव डालकर जनप्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने की हरसंभव कोशिश कर रही है, लेकिन हमारी विचारधारा के जीते हुए पार्षदों की एकजुटता के आगे उनकी एक नहीं चल रही है।
धर्मशाला और सोलन में आज कांग्रेस के सदन से भाग जाने वाला के कारण कोरम पूरे नहीं हुए, लेकिन मंडी में हमारा कोरम पूरा हुआ और हमारी जीत पक्की हुई। मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव परिणाम अनुकूल न होने के कारण कांग्रेस मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को टालने का प्रयास कर रही थी। मंडी नगर निगम में दोबारा भाजपा का कब्जा होने पर उन्होंने जनता का आभार जताया और पार्षदों को बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम में सुमन ठाकुर को महापौर तथा जितेंद्र कुमार को उपमहापौर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी।