वन विभाग ने अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ी की जब्त

Update: 2025-05-27 12:33 GMT
Amb. अंब। अंब मुख्यालय में नाकाबंदी के दौरान वन विभाग की टीम ने लकड़ी से लोड एक पिकअप ट्राला को पकड़ा है। जांच में गाड़ी में विभिन्न प्रजाति की भारी मात्रा में लकड़ी पाई गई, जिसके संबंध में चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। विभाग ने लकड़ी सहित गाडी को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार रात्रि वन विभाग की टीम ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान तिरपाल से ढकी एक पिकअप ट्राला जीप को जांच में रोका गया तो कैंबल व लसीणी आदि की लकड़ी बरामद हुई।खुलासा हुआ है कि यह लकड़ी ज्वालाजी क्षेत्र से लाई जा रही थी। रेंज अधिकारी अम्ब राहुल ठाकुर ने बताया कि कार्रवाई के तहत वाहन को लकड़ी सहित जब्त कर लिया गया है।
Tags:    

Similar News