आधी रात उठी लपटों ने राख कर दिए 10 लाख

Update: 2024-05-16 09:17 GMT
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के सियाल में एक घर में आग लगने से 10 लाख का नुकसान हो गया है। आग की घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आधी रात को घर से जैसे ही लपटें उठीं, तो क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आगजनी की घटना में 10 लख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। यह घर प्रदीप कुमार और तेजेंद्र कुमार का साझा था। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र मनाली से दमकल कर्मचारी वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू करने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के साथ अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया और आसपास की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।
Tags:    

Similar News

-->