साइबर ठगों का कारनामा उजागर, महिला पुलिसकर्मी को बनाया निशाना

केस दर्ज.

Update: 2024-09-15 11:15 GMT
वाराणसी: साइबर ठगों के निशाने पर ऐसे कर्मचारी हैं जिनका रिटायरमेंट नजदीक है। खास यह कि जालसाज पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्श रहे। पुलिस लाइन के आवासीय कॉलोनी में रहनेवाली महिला हेड कांस्टेबल गीता सिंह खाते से जालसाजों ने दस लाख रुपये उड़ा दिए। भुक्तभोगी ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया।
गीता सिंह के रिटायरमेंट को एक महीना बचा है। बीते छह सितंबर को अनजान नंबर से उन्हें कॉल आई। जालसाज ने खुद को ट्रेजरी आफिस का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके पेंशन का सेटलमेंट हो गया। उसे ऑनलाइन देख भी सकतीं हैं। इसके लिए उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। क्लिक करने के बाद अगले दिन खाते से 10 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया।
यह देख वह अवाक रह गईं। परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस लिंक के आईपी अड्रेस, खाता नंबर और मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन में जुटी है।
Tags:    

Similar News

-->