वर्दी में छोटे भाई को देख रो पड़ा बड़ा भाई, वीडियो देख आपकी भी आंखें हो जाएंगी नम

देखें वीडियो.

Update: 2026-03-28 10:56 GMT
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर दो भाइयों का एक बेहद भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे. यह वीडियो दिखाता है कि खून के रिश्ते और किसी अपने की कामयाबी इंसान को कितनी गहराई से छू सकती है.वायरल क्लिप में दावा किया जा रहा है कि एक शख्स अपने छोटे भाई को मुंबई पुलिस की वर्दी में देखकर खुद को संभाल नहीं पाता और उसकी आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं. छोटे भाई की सफलता उसे अपनी ही कामयाबी जैसी महसूस होती है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर असलम शेख ने शेयर किया है. क्लिप में मुंबई पुलिस का एक जवान पासिंग आउट परेड के दौरान पूरी वर्दी और सेरेमोनियल प्लूम के साथ आगे बढ़ता दिखाई देता है. उसकी चाल में अनुशासन और चेहरे पर गर्व साफ नजर आता है.
उसके सामने भीड़ में उसका बड़ा भाई खड़ा होता है. बताया गया है कि वह खुद फॉरेस्ट गार्ड है. जैसे-जैसे छोटा भाई मार्च करते हुए उसके करीब पहुंचता है, बड़े भाई के चेहरे के भाव बदलने लगते हैं. पहले गर्व, फिर भावुकता और फिर आंखों में आंसू साफ दिखाई देने लगते हैं.
जैसे ही मुंबई पुलिस का जवान अपने बड़े भाई के सामने पहुंचकर सलाम करता है, वह पल बेहद भावुक हो जाता है. बड़ा भाई खुद को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन आखिरकार उसकी आंखें भर आती हैं और वह रो पड़ता है.
वीडियो के आखिर में दोनों भाई एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं. यही दृश्य सोशल मीडिया यूजर्स के दिल को छू गया. लोगों का कहना है कि यह सिर्फ दो वर्दियों का मिलना नहीं, बल्कि दो भाइयों के सपनों, संघर्ष और मेहनत का मिलन है. वीडियो के कैप्शन में भी इस रिश्ते की खूबसूरती को उभारा गया है, जहां एक भाई फॉरेस्ट गार्ड है और दूसरा मुंबई पुलिस में सेवा दे रहा है. एक ही फ्रेम में दो अलग-अलग वर्दियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं.
खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है. हम दावों की पुष्टि नहीं करते है.
Full View
Tags:    

Similar News