दंपती ने 'खत्म' की जिंदगी, सेल्फी शेयर की, एक ही रस्सी के दो सिरों पर फंदा लगाया

पूरा गांव सन्न रह गया।

Update: 2024-06-29 04:15 GMT
आगरा: आगरा के थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के नंदगवां में शुक्रवार सुबह दंपती ने एक ही रस्सी के दो सिरों पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पहले पिता ने बेटे के साथ सेल्फी लेकर उसे फेसबुक पर पोस्ट किया था। सबमर्सिबल चालू करने के लिए घर में घुसते ही दोनों के शव लटके मिले तो परिवार में कोहराम मच गया। दंपती की मौत से पूरा गांव सन्न रह गया। आत्मघाती कदम उठाने की वजह की जांच में जुटी पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
हैं।
करीब चार साल पहले खेड़ा राठौर के नंदगवां के रहने वाले सुरजीत (26) की शादी निबोहरा के नंदपुरा की रहने वाली राधा के साथ हुई थी। दोनों का दो साल का एक बेटा कार्तिक है। शुक्रवार की सुबह परिजन सबमर्सिबल चालू करने के लिए घर में घुसे तो बरामदे में दोनों एक ही रस्सी के दो सिरों पर बने फंदे पर लटके मिले। जबकि बेटा कार्तिक बिस्तर पर सो रहा था। घर में अफरातफरी मच गयी। आनन फानन में परिजनों ने दोनों को फंदे से उतारा और इलाज के लिए जैतपुर लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत बताया। घर पर दोनों के शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण इकह्वा हो गए। सूचना पर पहुंची खेड़ा राठौर पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। पुलिस मामले को प्रथम दृष्ट्या आत्मघाती मान रही है। आगे की छानबीन जारी है। थानाध्यक्ष खेड़ा राठौर रोहिताश सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में दोनों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है।
गांव में युवा दंपति की मौत से सनसनी फैल गयी। लोग सुरजीत के मकान पर इकट्ठा होने लगे। सुरजीत के पिता पास ही दूसरे मकान में पत्नी मालती देवी, पुत्र अरजीत, धर्मेंद्र, आयुष के साथ रहते हैं। घरवालों ने बताया कि सुरजीत की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी विवाद के बाद घर छोड़कर चली गयी थी। सुरजीत अक्सर तनाव में रहता था।
सुरजीत गाड़ी चालक है। वह समय-समय पर बाहर चला जाता था। इस कारण अक्सर पति पत्नी में विवाद होता रहता था। इस मकान में वह पत्नी और बेटे के साथ रहता था। बगल के मकान में परिजन रहते थे।
Tags:    

Similar News

-->