Shimla. शिमला। पर्यटन नगरी शिमला में रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमडऩे से शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर खूब रौनक देखने को मिली। वीकेंड पर राजधानी पहुंचे सैलानियों से मालरोड और रिज गुलजार रहे। शहर के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। हालांकि, सैलानियों की बढ़ती भीड़ के बीच लिफ्ट के बाहर लंबी कतारें लगने से लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़ का असर शहर के बाजारों और सडक़ों पर भी देखने को मिला। रविवार की छुट्टी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक परिवारों और समूहों के साथ
शिमला पहुंचे।


मालरोड और रिज पर घूमते, तस्वीरें खींचते और सुहावने माहौल का आनंद लेते सैलानी नजर आए। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। वीकेंड के चलते पर्यटन गतिविधियों में तेजी देखने को मिली और शहर का माहौल पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार रहा। मालरोड और रिज तक पहुंचने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करने वाले पर्यटकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। लिफ्ट के बाहर सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को अपनी बारी आने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। परिवारों के साथ पहुंचे पर्यटकों के लिए यह इंतजार परेशानी का कारण बना रहा। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढऩे से लिफ्ट के बाहर भीड़ का दबाव साफ नजर आया। पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए सैलानियों को कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
Tags: