मौसम विभाग की चेतावनी पर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Update: 2026-07-22 10:41 GMT
Chamba. चंबा। मौसम विभाग की ओर से आगामी दो दिनों तक भारी बारिश व मौसम के प्रतिकूल रहने की चेतावनी के मद्देनजर उपमंडलीय प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी कर 22 व 23 जुलाई और आगामी आदेशों तक पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए मणिमहेश यात्रा मार्ग को प्रतिबंधित कर दिया है। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से लोगों से निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित बनाने को कहा गया है। निर्देशों की अवहेलना कर जोखिम उठाकर इस मार्ग पर यात्रा करने की सूरत में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। साथ ही कोई व्यक्ति या गाइड किसी भी पर्यटक व श्रद्धालु को इस मार्ग पर लेकर जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपमंडलाधिकारी भरमौर अजय कुमार की ओर से इस आशय की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। एसडीएम की ओर से जारी अधिसूचना में ग्राम पंचायत कुगती व हड़सर के पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए हैं कि इलाके से गुजरने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को इन आदेशों की जानकारी देकर आगामी यात्रा पर जाने से रोके।
Tags:    

Similar News