तहसीलदार ने ऑफिस में लगाई फांसी, मौत

मचा हड़कंप।

Update: 2022-12-08 09:48 GMT

DEMO PIC 

विशाखापत्तनम (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में गुरुवार को एक तहसीलदार ने अपने कार्यालय में आत्महत्या कर ली। श्रीनिवास राव ने पेडाबयालु में तहसीलदार कार्यालय में फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार मंडल राजस्व अधिकारी सुबह कार्यालय आए थे। बाद में उन्होंने अटेंडर को टिफिन लाने को कहा और जब अटेंडर लौटा तो उसने तहसीलदार को कार्यालय परिसर में लटका हुआ पाया।
Full View
स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।
Full View
पडेरू में जिला कलेक्टर कार्यालय में हाल ही में आयोजित एक बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खिंचाई किए जाने के बाद श्रीनिवास राव कथित रूप से परेशान थे। मंडल में भूमि सर्वेक्षण कार्य की प्रगति से वरिष्ठ अधिकारी नाखुश थे और तभी से तहसीलदार अवसाद में बताया जा रहा था।
Full View
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Full View
Tags:    

Similar News