टैरो राशिफल, 11 अक्टूबर 2022

Update: 2022-10-11 00:42 GMT

मेष राशि: अटका धन मिलेगा

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अटका हुआ धन वापस आ सकता है। संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातक शत्रु षणयंत्र से बचें। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

वृषभ राशि: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपका शांत चित्त मन आपको कई परेशानियों से बचाएगा। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मौसम में बदलाव के चलते परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि: स्थिति आशाजनक रहेगी

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापारिक स्थिति आशानक रहेगी। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि: विवाद से बचें

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन सभी के लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है। इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे। परिवार में विवाद से बचें अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं।

सिंह राशि: पारिवारिक सुख बढ़ेगा

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ में नवीनता बनी रहेगी और कहीं बाहर जाने की योजना भी बन सकती है।

कन्या राशि: काम पर फोकस रखें

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अपने काम पर फोकस रखें। कार्यक्षेत्र में अपने कार्य के विषय में या अपने कार्य स्थान के बारे में अनावश्यक ही चर्चा करते रहने से आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि: आर्थिक लाभ प्राप्त होगा

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है तथा सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा। पिता के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि: लेन-देन करने से बचें

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप अपने बिजनस अथवा ऑफिस की ओर से यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है। किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

धनु राशि: अच्छी सफलता मिलेगी

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे। जोखिम भरे निवेशों से बचकर रहें। रोजगार के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।

मकर राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक हो सकता है। आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी नुकसान पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है। लव मैरिज के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ राशि: सहयोग प्राप्त होगा

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज विदेश यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। छात्रों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पिता का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आपके कार्य पूरे होंगे।

मीन राशि: शुभ समाचार मिलेगा

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ सकता है। परिवार में किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। निवेश से अच्छा लाभ होगा।(राधाबल्लभ मिश्र)

Tags:    

Similar News