मेष राशिफल

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आपके व्यक्तित्व में हमेशा से आकर्षण का भाव रहा है। इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। इससे आपके परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा और भविष्य में लाभ भी मिलेगा।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। परिवार के साथ कहीं धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की मदद से कई कार्य आज पूरे होंगे।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही आज आपको अपने दोस्तों से धोखा मिल सकता है इसलिए गुप्त बातें बताने और धन से संबंधित लेन-देन करने से बचें। धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। बच्चों के साथ कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही आज आपको अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है। ससुराल पक्ष के लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र की मदद करनी पड़ सकती है।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही आज का दिन व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौती पूर्ण होगा। रिश्तेदारों के साथ धन का लेन-देन करने से बचें। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही आज व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशिफल

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही आज के दिन आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही आज आप गर्म हवा तथा गर्मी से अपना ध्यान रखें और संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। पिता से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। अटका हुआ धन अचानक प्राप्त हो सकता है।

धनु राशिफल

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही आज अगर आप मेहनत करें तो, तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। नौकरी पेशा जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है, सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा।

मकर राशिफल

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही आज आपको विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा लेकिन विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। अटका हुआ धन अचानक मिलने से धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही आज का दिन पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला साबित हो सकता है। कामकाज के दौरान आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। पारिवारिक सदस्यों से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं।

मीन राशिफल

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही आज विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपनी बुद्धिमानी से स्थिति मजबूत बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। भाइयों के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।(राधाबल्लभ मिश्र)

Tags: