सीमा विवाद पर असम और अरुणाचल के मुख्यमंत्री के बीच हुई वार्ता, आपसी मुद्दों को सुलझाने पर जोर

Update: 2022-04-20 10:04 GMT

नार्थ ईस्ट न्यूज़: मेघालय और असम के सीमाई विवाद के मुद्दे पर समझौता होने के बाद अब असम और अरुणाचल प्रदेश के सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बुधवार को पहली बार गुवाहाटी में चर्चा हुई। इसमें विवाद वाले मुद्दों को आपसी सहमति से सुलझाने पर जोर दिया गया। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और अरुणाचल प्रदेश के उनके समकक्ष पेमा खांडू के नेतृत्व में दोनों राज्यों के कई मंत्री एवं शीर्ष अधिकारियों के साथ आज गुवाहाटी के कोईनाधारा स्थित स्टेट गेस्ट हाउस नंबर-1 में चर्चा हुई।

दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने विवाद वाले इलाकों को सुलझाने के लिए आपसी विश्वास बहाल करने को लेकर सहमति बनी। जल्द ही इसके लिए आवश्यक रणनीति तैयार करने की बात कही गयी है। उल्लेखनीय है कि दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह विवाद सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है।

Tags:    

Similar News