क्रिकेट खेलते-खेलते युवक की संदिग्ध मौत, डॉक्टरों ने बताया हार्ट अटैक

बड़ी खबर

Update: 2024-10-06 16:24 GMT
Agra Malwa. आगरा मालवा। आगर मालवा जिले के सुसनेर में रविवार सुबह आठ बजे क्रिकेट खेलते-खेलते एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। स्कूल के पास दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय वह अचानक बेहोश होकर ग्राउंड पर गिर गया। उसको साथ खेल रहे दोस्त सुसनेर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार का बुराहाल है। मामला रविवार की सुबह करीब 8 बजे सुसनेर के मिडिल स्कूल ग्राउंड का है। क्रिकेट खेलने गए 15 वर्षीय किशोर माखन पिता बनेसिंह सौंधिया की मौत हो गई। उसे दोस्तों की मदद से पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया।

यहां पर डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। थाना प्रभारी केसर राजपूत के अनुसार सुसनेर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। परिजनों ने सुसनेर सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों से बच्चे का पोस्टमॉटर्म करने को कहा। पीएम रिपोर्ट के बाद मौते की असल वजह की जानकारी हो पाएगी। डॉक्टरों ने परिजनों को शव सौंप दिया है। माखन को क्रिकेट का काफी शौक था। वह अक्सर छुट्टी के दिन अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जाता करता था। वह 11वीं का छात्र था। वह बचपन से ही अपने ननिहाल सुसनेर में श्रीराम धर्मशाला में रहता था।
Tags:    

Similar News

-->