दुर्ग पुलिस ने किया साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक

छग

Update: 2024-10-06 18:06 GMT
Bhilai. भिलाई। साइबर जन जागरुकता पखवाड़ा मनाए जाने की तैयारियों के साथ रविवार को पुलिस कंट्रोल रुम में पखवाड़े की विधिवत शुभारंभ किया गया। एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार कक्ष में दुर्ग -भिलाई के सभी पत्रकार बंधुओ को साइबर पखवाड़े के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर ट्रेंडिंग साइबर क्राइम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज का यह जागरूकता अभियान समस्त पत्रकारों के लिए है। इसमें आप सभी स्वयं जागरूक रहे एवं स्वयं जागरूक रहकर आम जनमानस को भी जागरूक करें। पत्रकारों को साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया एप्स साइट का उचित उपयोग, डिजिटल अरेस्ट, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ऑनलाइन फाड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर, ओटीपी, शेयर नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव के लिए महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की।


डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर, उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय व साइबर वालंटियर्स द्वारा राज्य व्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के माध्यम से अभियान के प्रथम दिवस पर ट्रेंडिंग साइबर क्राइम पर वीडियो लॉन्च किया गया है। इसे सोशल मीडिया में आम जनमानस को बहुत ही ज्यादा शेयर किया जा रहा है। इससे वह खुद तो जागरुक हो ही रहे हैं एवं अपने घर, परिवार एवं पड़ोसी एवं दोस्तों को भी जागरूक करा रहे हैं। वीडियो के लॉच होने के कुछ घंटों में ही वह दस हजार लोगों के रीच तक पहुंच गया था। आम लोगों के वीडियो को पसंद किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->