छात्रों-शिक्षकों को समझाए आग से बचने के तौर-तरीके

Update: 2026-06-26 11:57 GMT
Nahan. नाहन। विद्यार्थियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में अग्निशमन विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। विभाग के फायरमैन राजेश कुमार, जय प्रकाश तथा प्रदीप कुुमार ने छात्रंों एवं शिक्षकों को आग लगने पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, आपातकालीन निकासी प्रक्रिया तथा अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग की जानकारी प्रदान की। सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने अग्नि दुर्घटनाओं के कारणों, उनसे बचाव के उपायों तथा समय रहते सतर्कता बरतने के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी देखा तथा विभिन्न सुरक्षा संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं। निदेशक एवं प्रधानाचार्या देविंदर कौर साहनी ने अग्नि शमन विभाग का
धन्यवाद किया।


उन्होंने कहा कि कहा कि विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहींए बल्कि जीवनोपयोगी कौशल एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करना भी विद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को आपात परिस्थितियों में सही निर्णय लेने और स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम बनाते हैं। चेयरमैन अनिल जैन एवं महासचिव सचिन जैन ने अपने संयुक्त संदेश में कहा कि सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही किसी भी दुर्घटना से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ.साथ उनकी सुरक्षा और आपदा प्रबंधन संबंधी समझ को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने परिवार एवं समाज तक फैलाएं।
Tags:    

Similar News