17 दिन में 250 बेजुबानों की नसबंदी

Update: 2026-07-10 12:01 GMT
Kaza. काजा। पशुपालन विभाग काजा द्वारा जनहित और पशु कल्याण के उद्देश्य से स्पिति घाटी में आवारा कुत्तों की जनसंख्या नियंत्रण के लिए विशेष नसबंदी अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। कार्यकारी सहायक निदेशक पशु स्वास्थ्य-प्रजनन काजा डा. अनुराधा चौहान ने बताया कि यह अभियान 22 जून से 08 जुलाई तक चलाया गया। अभियान के तहत कुल 250 आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी रैबीज टीकाकरण किया गया।

इस अभियान में डा. मुकेश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी पशु चिकित्सालय सगनम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ डा डाकपा तेनजिन पशु चिकित्सालय हल, डा. गुरमेत अंगरूप पशु चिकित्सालय गियू और डा. सोनम गयाबो पशु चिकित्सा अधिकारी ने भी पूर्ण सहयोग दिया। डा. अनुराधा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आवारा कुत्तों की अनियंत्रित संख्या पर नियंत्रणद्व पशुओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
Tags:    

Similar News