प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता शोभित गौतम ने केंद्र से पूछा सवाल

Update: 2025-05-13 11:10 GMT
Una. ऊना। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर की अपील को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता शोभित गौतम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को विश्रामगृह ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान शोभित गौतम ने कहा कि भारत एक विश्वगुरु देश है और किसी भी देश से लोहा लेने की क्षमता रखता है। ऐसे में अमेरिका को सीजफायर की अपील करने की आवश्यकता क्यों पड़ी, यह समझ से परे है। भारत देश की सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही थी, ऐसे में ट्रंप का बीच में हस्तक्षेप करना कई सवाल खड़े
करता है।


उन्होंने आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान को दिए गए 8400 करोड़ रुपए पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा। भारत आईएमएफ का पांचवां सबसे बड़ा दानदाता है, और अगर भारत ने इस पर आपत्ति जताई होती, तो पाकिस्तान को इतनी बड़ी राशि नहीं मिलती। पुलवामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए शोभित गौतम ने कहा कि अब समय आ गया था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस लिया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि शहीद हुए भारतीयों का बदला कौन लेगा और अब न जाने कितने ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान करने पड़ेंगे।
Tags:    

Similar News