Kullu. कुल्लू। बजौरा स्थित मैक्स वल्र्ड स्कूल में चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से स्कूल परिसर में विशेष स्पलैश कार्निवल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मैक्स वल्र्ड स्कूल बजौरा, मैक्स किडस शमशी तथा मैक्स इंटरनेशनल वल्र्ड स्कूल जिया के नर्सरी से लेकर कक्षा सातवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पानी से जुड़े विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए अनेक प्रकार के खेलों, आकर्षक झूलों और मनोरंजन गतिविधियों की भी व्यवस्था की गई थी। पूरे परिसर में बच्चों की हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन बच्चों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास, आपसी सहयोग और मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। अभिभावकों और बच्चों ने भी इस पहल की सराहना की। कुल्लू घाटी में अपनी तरह का यह एक अनूठा और अभिनव आयोजन रहा, जिसने बच्चों को यादगार अनुभव भी प्रदान किया।