Kandaghat. कंडाघाट। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच चंडीगढ शिमला सड़क मार्ग पर स्थित नगर पंचायत कंडाघाट के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रमेश (21) पुत्र पूर्ण निवासी गांव दरागटू तहसील कंडाघाट जिला सोलन के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कंडाघाट अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार हादस रविवार सुबह 10 बजे के करीब कंडाघाट जल शक्ति विभाग से महज 100 मीटर की दूरी पर पेश आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय स्कूटी सवार काफी तेज गति में बाइक चला रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और स्कूटी सीधे डिवाइडर से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे NHAI की 1033 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम सिविल हॉस्पिटल कंडाघाट पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी हेड क्वार्टर सोलन अशोक चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, कंडाघाट प्रशासन की ओर से मृतक युवक के परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की है।