मारपीट और कैंची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

छग

Update: 2026-06-20 18:40 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। मल्हार चौकी पुलिस ने मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में आरोपी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेला चौक मल्हार निवासी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास (23 वर्ष) के खिलाफ रूपचंद केवट ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 4 मई 2026 को नारियल की खरीदी-बिक्री को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित रूप से अपने सैलून में रखी कैंची से रूपेश और उसके पिता मनहरण केवट पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी।


पीड़ित की शिकायत पर मल्हार चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक विवेचना में गंभीर चोट लगने की पुष्टि होने के बाद प्रकरण में संबंधित धाराओं को बढ़ाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने कहा है कि किसी भी प्रकार की मारपीट या हिंसक घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News