श्रीराम को फिर टेंट में भेजने के सपने देख रहे कुछ लोग

Update: 2024-05-18 09:59 GMT
सोलन। शिमला सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते हुए लोगों को आगाह किया है कि आजकल कुछ लोग भगवान श्रीराम को भव्य राम मंदिर से वापस टेंट में भेजने के सपने देख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने देश की जनता से यह वादा किया था कि एक भव्य राम मंदिर बनवाएंगे, यह वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। सुरेश कश्यप ने दून विस के जाडला, कुणहड़ और मंडेसर ग्राम पंचायत में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व भर में सनातन संस्कृति को मानने वाले लोगों के लिए गर्व का विषय है। राम मंदिर के निर्माण के लिए भाजपा ने वर्षों से त्याग किया है, जिसका परिणाम है राम मंदिर के रूप में राष्ट्र मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने बताया कि श्रीराम को नहीं मानने वाले लोग भारत के नहीं हो सकते।

आज सनातन संस्कृति का प्रसार पूरे विश्व में हो रहा है व सनातन पूरे विश्व को वैश्विक शांति का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। श्री कश्यप ने कहा कि पीएम मोदी के रहते धर्म के नाम पर दलितों-पिछड़ों के आरक्षण की लूट करने की बात ये सोच भी नहीं सकेंगे। कांग्रेस व इसके गठबंधन के लोग दलितों व पिछड़ों के आरक्षण को मुस्लिम समुदाय को बांटने की बात कर रहे हैं। देश के जिन राज्यों में इनकी सरकारें पहले ही इस काम को कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़े वर्ग व दलित समाज के उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाओं के साथ लगातार प्रयासरत हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का खेल खतरनाक है। ये यहां आपसे वोट मांग रहे हैं, दक्षिण में जाकर उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित करते हैं। अनाप-शनाप बोलते हैं। कांग्रेस पार्टी देश के विकास का मजाक बना दिया है। सपा और कांग्रेस कहती है। कि देश का विकास तो अपने आप हो जाएगा, मेहनत करने की क्या जरूरत है। कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया। हालत यह थी कि देश में 85 प्रतिशत घरों में नल से जल नहीं आता था। हमने 14 करोड़ परिवारों तक पीने का पानी पहुंचाने का काम किया।
Tags:    

Similar News