बदहाल हुए सोलन के पार्क, गड्ढों और टूटी पगडंडियों से बढ़ा हादसों का खतरा

Update: 2026-07-25 10:32 GMT
Solan. सोलन। सोलन शहर के प्रमुख मोहन पार्क, चिल्ड्रन पार्क और जवाहर पार्क इन दिनों बदहाल स्थिति से गुजर रहे हैं। कभी स्थानीय लोगों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे ये पार्क अब टूटी पगडंडियों, बारिश से बने गड्ढ़ों, बढ़ी हुई घास और खराब सुविधाओं के कारण परेशानी का सबब बन गए हैं। सबसे अधिक खराब स्थिति मोहन पार्क की है, जहां फाउंटेन लंबे समय से बंद पड़ा है और सार्वजनिक शौचालय भी बदहाल है। बारिश के बाद पार्कों के रास्तों पर पानी भरने और गड्ढ़े बनने से सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को फिसलने का खतरा
बना हुआ है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब रखरखाव से पार्कों की सुंदरता भी प्रभावित हुई है और बाहर से आने वाले पर्यटक निराश लौट रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से पार्कों में गड्ढ़े भरने, टूटी पगडंडियों और फाउंटेन की मरम्मत, शौचालयों की नियमित सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि शहर के इन प्रमुख पार्कों की पुरानी पहचान बहाल हो सके। वहीं, मोहन पार्क का सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। गंदगी, दुर्गंध और क्षतिग्रस्त ढांचे के कारण पार्क आने वाले लोगों को भारी असुविधा हो रही है। लोगों ने शौचालय की मरम्मत और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
Tags:    

Similar News