रोहतांग-शिंकुला दर्रे पर बर्फबारी, रायसन में ओलावृष्टि से फसलें तबाह

Update: 2026-05-30 09:54 GMT
कुल्लू। मई के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है, जहां एक ओर मनाली और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग दर्रा और बारालाचा में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है और ठंड ने एक बार फिर लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। रायसन क्षेत्र में ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान हो गया है। शुक्रवार दोपहर बाद बदलते अचानक मौसम के मिजाज के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड भी होने शुरू हुई है। हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहने पर गर्मी भी
पड़ रही है।


शुक्रवार को कुल्लू-मनाली में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और बीच-बीच में हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते पर्यटन नगरी मनाली में पहुंचे सैलानियों ने ठंडी फिजाओं और धुंध से ढकी वादियों का जमकर आनंद लिया। रोहतांग दर्रा और बारालाचा में हुई हल्की बर्फबारी से ऊंची चोटियां फिर से सफेद चादर में ढक गई हैं। जिला कुल्लू में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हुआ। मौसम खराब होने से जिला कुल्लू की उझी घाटी के रायसन सहित आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हुई। जिससे सेब, नाशपाती की फसल को नुकसान पहुंचा है। मणिकर्ण घाटी के कई इलाकों में भी बारिश हुई है। खासकर ऊझी घाटी में ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान किया है।
Tags:    

Similar News