साधु की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, सिपाही घायल

जानें पूरा मामला.

Update: 2026-06-15 02:36 GMT
Unnao Police Encounter: उन्नाव में साधु राममिलन दास उर्फ बाबा मिलन (50) हत्याकांड का मुख्य आरोपी इसराइल एनकाउंटर में ढेर हो गया। SP जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इसराइल ने 9 जून को 4 साथियों के साथ मिलकर बाबा मिलन की हत्या की थी।
साधु रामदास शिव मंदिर में लाउडस्पीकर लगाकर भजन बजाते थे, जिससे आरोपी नाराज थे। इसी कारण वारदात को अंजाम दिया था। तब से इसराइल फरार था। सोमवार तड़के 3:40 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी की। खुद को घिरता देखकर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में 36 साल का इसराइल मारा गया। मुठभेड़ ताजपुर इलाके में हुई।
2 दिन पहले इसराइल पर SP ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। कल यानी रविवार को उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने घटना पर कहा था कि अगर आरोपी सरेंडर नहीं करेगा तो एनकाउंटर होगा ही। SP जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के 3:40 बजे पुलिस और एसओजी टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाख का इनामी इसराइल उर्फ इजराइल ताजपुर अंडरपास के पास खड़ा है।
वह किसी साथी का इंतजार कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एसओजी का सिपाही विकास भदौरिया घायल हो गया।
वहीं, दरोगा न्यूटन कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी को गोली लग गई। पुलिस उसे इलाज के लिए बांगरमऊ CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है। जिस चाकू से साधु की हत्या की गई थी, उसे भी आरोपी के पास से बरामद कर लिया गया है।
Tags:    

Similar News