Jogindernagar. जोगिंद्रनगर। पंजाब सरकार के अधीन चल रहे शानन पावर प्रोजेक्ट में शनिवार को तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मुर्दाबाद की नारेबाजी की। शानन पॉवर प्रोजेक्ट से कर्मचारी नेता प्रवीण सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अभी हाल ही में कुछ कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश पारित किए, लेकिन शानन पॉवर प्रोजेक्ट से 16 कर्मचारियों को छोड़ दिया गया और बात करें पूरे पंजाब से तो लगभग 800 कर्मचारियों को नियमित करने से छोड़ दिया। उसके विरोध में आज पंजाब सहित शानन पॉवर प्रोजेक्ट में धरना है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांगें ना मानी तो पंजाब सरकार के बिजली मंत्री के घर का घेराव किया जाएगा जिसके पंजाब सरकार जिम्मेवार होगी।
Tags: